{"_id":"62b757bb1180c5430717b958","slug":"case-filed-against-two-including-one-named-in-dhanapur-bullet-case-chandauli-news-vns660662611","type":"story","status":"publish","title_hn":"धानापुर गोली कांड में एक नामजद सहित दो पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धानापुर गोली कांड में एक नामजद सहित दो पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर। थाना क्षेत्र के बिझवल गांव के समीप बीते शुक्रवार को दिनदहाड़े चली गोली से घायल सोनहुली गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (40) के परिजनों ने देर रात एक नामजद सहित दो लोगो के खिलाफ थाने मे तहरीर दी। नामजद गांव का ही निवासी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई मे जुट गई है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
सोनहुली गांव निवासी रमाशंकर यादव का छोटा पुत्र धर्मेंद्र धानापुर स्थित यूनियन बैंक से पैसा निकालकर शुक्रवार को शाम करीब चार बजे बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशो ने धानापुर-अवहीं रोड़ पर बिझवल गांव के समीप धर्मेंद्र पर पीछे से गोलियां दाग दीं। धर्मेंद्र यादव गोली लगते ही सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश तमंचा लहराते हुए मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में धर्मेंद्र का वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई मे जुट गई है। आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।