फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against three named and four unknown persons for attacking the block chief

Chandauli News: ब्लॉक प्रमुख पर हमला करने के मामले में तीन नामजद और चार अज्ञात पर केस

Sun, 21 Sep 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three named and four unknown persons for attacking the block chief
आजमगढ़। जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी मार्टीनगंज ब्लॉक प्रमुख यशवंत शर्मा पर शुक्रवार की रात चार लोगों ने जानलेवा हमला किया। इस मामले में ब्लाॅक प्रमुख की ओर से तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में ब्लाॅक प्रमुख यशवंत शर्मा ने बताया कि गांव के राणा सिंह, दिनेश सिंह, सचिन सिंह और चार अज्ञात व्यक्तियों ने पुरानी गंवई व राजनीतिक रंजिश के चलते उनकी हत्या की साजिश रची। यह पहली बार नहीं है, बल्कि पूर्व में भी ये लोग उनकी हत्या की साजिश कर चुके हैं और एक सप्ताह पहले धमकी भी दी थी। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे जब हम सौरभ सिंह उर्फ बीनू सिंह के घर से अपने घर लौट रहे थे। कन्या पाठशाला के पास चार हेलमेटधारी हमलावरों ने अपाचे मोटरसाइकिल से आकर हम पर फायरिंग की।
विज्ञापन

गोली मिस होने पर हमलावरों ने गला दबाकर और पिस्टल की बट व लात-मुक्कों से मारपीट की, जिससे हम गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। हमलावर हमें मृत समझकर भाग गए। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किया गया है। घटना के अनावरण के लिए सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर खंगाला जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed