फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against purchase center in-charge of Mandi Committee

मंडी समिति के क्रय केंद्र प्रभारी पर दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 08 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Case filed against purchase center in-charge of Mandi Committee
चंदौली। मंडी समिति पर चल रही गेहूं खरीद के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के औचक छापे में उजागर हुई गड़बड़ी के लिए अंत में क्रय केंद्र प्रभारी रामनगीना सोनकर पर गाज गिर ही गई। केंद्र प्रभारी को दोषी मानते हुए मंडी सचिव की तहरीर पर सोमवार को सदर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मंडी सचिव ने अपनी दी गई तहरीर में यह आरोप लगाया है कि केंद्र प्रभारी क्रय नीति के खिलाफ जाकर बिचैलिए से मिलीभगत कर गेहूं की खरीद कर रहे थे। वहीं केंद्र पर उनकी गैरहाजिरी भी नियमों के खिलाफ रही है।
विज्ञापन

बीते चार जून को एक किसान की फरियाद पर भाजपा जिलाध्यक्ष व किसान नेता राणा प्रताप सिंह ने देर शाम मंडी समिति पहुंचकर गेहूं खरीद का जायजा लिया था। इस दौरान वहां बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली। इसपर भाजपा जिलाध्यक्ष ने मौक पर मौजूद मंडी सचिव को तलब किया। भाजपा नेताओं की निगाह मंडी के गोदाम पर पड़ी तो वहां 120 बोरा गेहूं बरामद हुआ जिसके बारे में वहां मौजूद मंडी सचिव समेत कोई कुछ भी नहीं बता सका। प्रकरण में सत्ता पक्ष के दबाव के बाद मंडी समिति के सचिव राजेश कुमार वर्मा ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर उक्त गड़बड़ी के लिए मंडी समिति के क्रय केंद्र प्रभारी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अपनी तहरीर में क्रय केंद्र पर प्रभारी की अनुपस्थिति व किसानों का गेहूं मंडी के गोदाम में रखे जाने को शासकीय नियमों के खिलाफ दर्ज कराया है। इसके अलावा क्रय नीति के खिलाफ जाकर प्रभारी पर बिचैलियों से मिलीभगत करके गेहूं की खरीद में संलिप्तता का आरोप भी लगाया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बीते सोमवार को मंडी समिति के क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed