फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against five in case of death of married woman

विवाहिता की मौत के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 02 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five in case of death of married woman
इलिया। थाना क्षेत्र के घोड़सारी गांव में सोमवार को विवाहिता निशु गुप्ता की हुई मौत के मामले में पुलिस ने देर रात पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया। वहीं दूसरे दिन मंगलवार की शाम तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

निशु गुप्ता का शव सोमवार के अपराहन दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के सहारे गले में लगी रस्सी के सहारे लटकती मिली थी। मृतका के चाचा सत्यप्रकाश गुप्ता ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका कि पति परमेश्वर गुप्ता, जेठानी नीलम गुप्ता, चचेरी सास व दो अन्य परिजनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। सीओ जगत राम कन्नौजिया ने बताया कि मृतका के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed