फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against eight in the case of assualt

मारपीट के मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 16 May 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Case filed against eight in the case of assualt
कंदवा। क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार की दोपहर दो पक्षों में रास्ते से मिट्टी हटाने को लेकर हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने शनिवार की रात चार - चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार की दोपहर रास्ते से मिट्टी हटाने को लेकर रामभजन शर्मा और भवानी शंकर शर्मा के बीच वाद विवाद के बाद मारपीट हो गई।। मारपीट में एक पक्ष से रामअवध शर्मा (60), भवानी शंकर शर्मा (40), किरन देवी (35) जबकि दूसरे पक्ष से रामभजन शर्मा (40),पत्नी संगम देवी (35) और राजमणि देवी (60) घायल हो गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर 112 व कंदवा पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को लादकर इलाज के लिए पीएचसी बरहनी पहुंचाया था। शनिवार की रात एक पक्ष के रामअवध शर्मा ने रामभजन, रामललित, उमेश और अमरेश तो वहीं रामभजन ने दूसरे पक्ष के रामअवध, भवानी शंकर, विश्वजीत और आशीष के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्ष के चार - चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed