फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against 5 for creating ruckus in the hospital

Chandauli News: अस्पताल में हंगामा करने पर, 5 के खिलाफ मुकदमा

Mon, 17 Nov 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 5 for creating ruckus in the hospital
पीडीडीयू नगर। रेलवे के लोको मंडलीय चिकित्सालय में पिछले दिनों चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने के मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरपीएफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट किशोर कुमार 6 नवंबर को सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। परिजनों ने उन्हें लोको मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि नौ नवंबर को चिकित्सकों ने फिट बताकर किशोर कुमार की छूट्टी कर दी। नौ नवंबर को तबीयत फिर से खराब होने पर परिजन अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने भर्ती लेने से इनकार कर दिया। किशोर कुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 नवंबर को एक बार फिर किशोर कुमार को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं 14 नवंबर को किशोर कुमार की पत्नी नैंसी ने अस्पताल में चिकित्सकों पर पति को गलत इंजेक्शन देने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हो हल्ला किया।
विज्ञापन

चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों से दुर्व्यवहार किया गया। चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने इसकी लिखित सूचना सीएमएस डॉ. केशव चंप्रमनारी, आरपीएफ को सूचित किया। चिकित्सक की तहरीर पर आरपीएफ ने किशोर कुमार, उनकी पत्नी नैंसी, वेलफेयर इंस्पेक्टर अमित सिंह, ईसीआरईयू के डीके मिश्र और कमलेश मांझी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, चिकित्सक और चिकित्सकों से दुर्व्यवहार करने के मामले में रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी जेथिन बी राज ने बताया कि चिकित्सक से दुर्व्यवहार करने पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed