फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case against 20 beneficiaries of PPM housing

Chandauli News: पीपीएम आवास के 20 लाभार्थियों पर मुकदमा

Fri, 14 Apr 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Case against 20 beneficiaries of PPM housing
कंदवा। बीडीओ कार्यालय की ओर से समय सीमा के अंदर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराने वाले क्षेत्र के 20 लाभार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ धनराशि की रिकवरी का नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने से लापरवाह लाभार्थियों में हड़कंप मच गया है। खंड विकास अधिकारी बरहनी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विकास खंड में वर्ष 2020-21 में 466 और 2021-22 में 264 पात्र लाभार्थियों का प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चयन हुआ था। पात्र लाभार्थियों के संबधित बैंक खाता में शासन स्तर से धन राशि भी मुहैया करा दी गई। बावजूद इसके क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 20 लाभार्थियों का आज तक आवास पूर्ण नहीं हो पाया है। वर्ष 2020-21 में आवंटित आवास में लक्ष्य के सापेक्ष 12 व 2021-22 के आठ आवास का निर्माण कार्य आज तक पूर्ण नहीं हो पाया है। कई बार कहने के बाद भी निर्माण कार्य में रुचि न दिखाने वाले 15 लाभार्थियों को खंड विकास अधिकारी कार्यालय बरहनी से सरकारी धन की रिकवरी के लिए आरसी जारी कर दी गई है। बरहनी के खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के बाद लाभार्थियों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed