Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Carpet Expo: Expected business of more than Rs 400 crore

कारपेट एक्स्पो: 400 करोड़ से अधिक व्यापार की उम्मीद

Thu, 12 Oct 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Carpet Expo: Expected business of more than Rs 400 crore
भदोही। नगर के एक्स्पो मार्ट में आयोजित चार दिवसीय 45वां चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का बुधवार को समापन हो गया। कालीन निर्यात संवधर्न परिषद ने चार दिनों में 400 करोड़ से ज्यादा कारोबार होने की उम्मीद जताई है। इस दौरान 255 विदेशी खरीदार और 250 आयातक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिले में दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला का आयोजन होने से निर्यातक के साथ ही सीईपीसी के प्रशासनिक समिति के सदस्य भी काफी उत्साहित थे। इस बार बीते साल की अपेक्षा ज्यादा आयातकों ने पंजीकरण कराया था लेकिन सीईपीसी से मिले आंकड़ों अनुसार कम व्यापार का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि सीईपीसी के अनुसार फेयर में आने वाले आयातक यहां से जाने के बाद तमाम आर्डर देते हैं। ऐसे में इस लिहाज से देखा जाए तो आने वाले चार से पांच महीने में फेयर से 300 से 400 करोड़ का कारोबार में परिवर्तित होगा। बुधवार को निर्यातकों से मिले फीडबैक के बाद सीईपीसी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि चार दिनों के इस आयोजन से उम्मीद के मुताबिक सफलता मिली है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्राज़ील, बुल्गारिया, कनाडा, इजिप्ट, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कज़ाकिस्तान, स्वित्ज़रलैंड, ताइवान, टर्की, यूएसए जैसे विदेशी खरीदारों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सीईपीसी के अनुसार चार दिनों में 3000 से 4000 व्यापार संबंधी पूछताछ की गई। जिससे आने वाले तीन से चार महीनों में 400 करोड़ से अधिक का कारोबार प्राप्त होगा। सीईपीसी प्रशासनिक समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार गोंबर ने बताया कि भदोही में यह महज दूसरा आयोजन था। जिसका उद्देश्य कालीन उद्योग को एक वृहद मंच प्रदान करना था। मुख्यमंत्री के आगमन से कालीन व्यापारियों में नई उर्जा का संचार हुआ है। आने वाले समय में भदोही में होने वाला कारपेट एक्स्पो और भी ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा। बताया कि इस फेयर में निर्यातकों और आयातकों के बीच जो व्यापारिक वार्ता हुई है। वह आगामी चार से पांच महीनों में 400 करोड़ से अधिक व्यापार में परिवर्तित होगा। बताया कि भागीदार और एक्सपो में आने वाले विदेशी खरीदार बहुत खुश थे।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक समिति सदस्यों ने जताया आभार
भदोही। अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले के समापन के बाद प्रशासनिक समिति के सदस्य महावीर प्रताप शर्मा, मो. वासिफ अंसारी, सूर्यमणि तिवारी, फिरोज वजीरी, अनिल कुमार सिंह, श्रीराम मौर्य, असलम महबूब, दर्पण बरनवाल, इम्तियाज अहमद, रोहित गुप्ता, राम दर्शन शर्मा, गुलाम नवी भट्ट, कुलदीप राज वाटल, शेख आशिक अहमद, बोधराज मल्होत्रा, विजेंद्र सिंह जागलान व डॉ. स्मिता नागरकाटि ने सभी सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed