फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Car overturns in pit, three policemen injured

Chandauli News: गड्ढे में पलटी कार, तीन पुलिसकर्मी घायल

Fri, 21 Jun 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Car overturns in pit, three policemen injured
नौगढ़। क्षेत्र के जरहर चकचोइया गोशाला के पास एक कार बृहस्पतिवार को अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार पर सवार तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनोंं को कार से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चकरघट्टा थाने में तैनात कांस्टेबल विपिन सिंह और जितेंद्र बहादुर सिंह की ड्यूटी नौगढ़ के विनायकपुर में किशोरी हत्याकांड के घटनास्थल पर लगी है। बृहस्पतिवार की शाम दोनों कांस्टेबल थाने जाने के लिए नौगढ़ कस्बे में आए। जहां पर चकरघट्टा थाने में राहुल सिंह आमद कराने के लिए जा रहे थे। विपिन और जितेंद्र बहादुर की मुलाकात राहुल सिंह से नौगढ़ कस्बे में हो गई। इसके बाद राहुल सिंह के निजी कार पर दोनों कांस्टेबल सवार हो गए और चकरघट्टा थाने जाने लगे। कार जैसे ही चकचोइया गोशाला के पास पहुंची तभी मोड पर कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल थाने पर फोन किया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने तीनों घायलों को कार से बाहर निकलवाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed