फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Capture the Gold Cup of Ashoka

गोल्ड कप पर अशोका का कब्जा

Mon, 15 Feb 2016 01:20 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Capture the Gold Cup of Ashoka
संजय पाल व कुलदीप पाल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत अशोका क्लब ने सिहं मेडिकल को छह रन से पराजित कर राज्य स्तरीय गोल्ड कप क्रिकेट पर कब्जा कर लिया। दीपक को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन


इंडियन इंस्टीट्यूट  मैदान पर मुगलसराय क्रिकेटर्स एवं डीएसए के संयुक्त मेजबानी में चले  राज्य स्तरीय गोल्डकप का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अशोका क्लब के सलामी बल्लेबाज  अविनाश और आशीष ने पारी का आगाज किया।
विज्ञापन


 ओपनर बल्लेबाज अविनाश 14 रन बनाकर आउट हो गये और उसके बाद आशीष यादव भी पवेलियन वापस लौट गया।  टीम के चार बल्लेबाज 60 रन के योग पर लौट चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन संजय पाल व कुलदीप 80 रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 150 तक ले गये। कुलदीप ने चार चौके व दो छक्के की मदद से 57 रन व संजय पाल ने तीन चौके की मदद से 40 रन का योगदान दिया।

टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 185 रन बनाकर विपक्षी टीम को कड़ी चुनौती दी। सिंह मेडिकल के गेंदबाज दीपक ने पांच व भूपेन्द्र ने दो विकेट हासिल किये।

185 रन के लक्ष्य मात देने के उतरे सिंह मेडिकल के सलामी बल्लेबाज नासिर अली और अभय यादव ने मजबूत शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए तीस रन की साझेदारी की।

इसी स्कोर पर नासिर अली का विकेट गिर गया। नासिर ने चार चौके की मदद से बीस रन बनाये। मानस चौबे ने धैर्य के साथ खेलते हुए अभय यादव के साथ मिलकर स्कोर 60 रन पहुंचाया।

166 रन पर लगातार तीन विकेट गिर जाने से मैच का रूख ही पलट गया। आखिरी ओवर में  सिंह मेडिकल को आठ रन बनाने थे लेकिन टीम के खिलाड़ी दो ही रन बना पाये जिससे उन्हें छह रन से पराजय का सामना करना पड़ा और गोल्ड कप से महरूम हो गये।


मुख्य अतिथि जियालाल यादव ने विजयी टीम को ट्राफी प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कहा कि खिलाड़ियो को खेल को अनुशासित एवं नियमों के अनुसार खेलना चाहिए, हार जीत खेल का अंग है।

इस अवसर पर क्यामुद्दीन, डा राजेन्द्र श्रीवास्तव, दीवाकर दास, मुसाफिर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। संचालन सकलैन हैदर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed