फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   candle March pulled into town

नगर में निकाला कैंडल मार्च

Wed, 06 Jan 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 06 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
candle March pulled into town
पठानकोट स्थित एयरबेस पर हुए आतंकी हमले को  नाकाम करने में शहीद हुए सेना जवानों को पूरे देश ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


 जिले में भी जगह जगह कैंडल जलाकर शहीदों की याद में मोमबत्ती जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि दी गई।
मुगलसराय गुरुद्वारा  प्रबंधक कमेटी की ओर से मंगलवार की शाम छह बजे नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम के अंत  में सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारा पहुंचे और दो मिनट का मौन रखने के बाद  शहीदों की आत्मा की शांति के लिए अरदास भी कियाी ।

इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सरदार रविंदर सिंह ने कहा की  देश की सुरक्षा में हमारे सैनिक मुस्तैद हैं । मुल्क की ओर टेढ़ी नजर से  देखने वालो को सेना माकूल जवाब देती है।

 अन्य वक्ताओं ने शहीदों के लिए  कहा की धन्य है ऐसे माँ बाप जिन्होंने इन सपूतों को जन्म दिया था ।  इस अवसर  पर कमेटी के   सेक्रेटरी जोगिन्दर सिंह, सतपाल सिंह सूरी, महेंदर सिंह, उदय सिंह,  नरेंद्रपाल सिंह, अमरीक सिंह आदि मौजूद रहे।

इसी तरह भाजपा की नई सट्टी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई सभा में शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान विष्णुकांत अग्रवाल, बबलू यादव, ज्ञानेन्द्रधर दूबे, अशोक सोनकर, विकास सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed