{"_id":"6435adb30df42b0e220a07b4","slug":"candidates-for-the-post-of-president-will-be-able-to-spend-nine-lakhs-chandauli-news-c-20-1-149717-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी खर्च कर सकेंगे नौ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी खर्च कर सकेंगे नौ लाख
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की ओर से नामांकन पत्र व जमानत राशि वाले की सीमा निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के प्रत्याशी अधिकतम नौ लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए सामान्य वर्ग के नामांकन पत्र के लिए 500 रुपए, जमानत राशि 8000 रुपए और व्यय की सीमा नौ लाख रुपए निर्धारित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति-जनजाति, महिला व पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र 250 रुपए और जमानत राशि 4000 रुपए निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि सभासद पद के सामान्य वर्ग के लिए नामांकन पत्र 200 रुपए और जमानत राशि 2000 रुपए के साथ व्यय की सीमा दो लाख रुपए निर्धारित है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 250 रुपए और जमानत राशि 5000 रुपए के साथ व्यय की सीमा दो लाख 50 हजार रुपए निर्धारित है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग व महिला के लिए नामांकन पत्र की कीमत 125 रुपए, जमानत राशि 2500 रुपए निर्धारित की गई है। सभासद के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 100 रुपए, जमानत की धनराशि 2000 रुपए और व्यय की धनराशि 50 हजार रुपए निर्धारित की गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति महिला व पिछड़ा वर्ग के लिए नामांकन पत्र का शुल्क 50 रुपए व जमानत राशि 1000 रुपए निर्धारित की गई है।