फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Campaign will run to prevent malaria and dengue

मलेरिया व डेंगू को रोकने के लिए जनपद में चलेगा अभियान

Wed, 13 Jul 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Campaign will run to prevent malaria and dengue
चंदौली। जनपद में मलेरिया व डेंगू को रोकने के लिए स्वास्थ्य महकमा की ओर से विशेष तैयारी की गई है। जिले में इन दिनों संचारी रोगों पर रोक के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं मलेरिया पर रोक के लिए 16 जुलाई से विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए आशा व स्वास्थ्य कर्मियों की 734 टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष स्वास्थ्य महकमे को राहत मिली है। जनपद में 209 संदिग्ध डेंगू के मरीजों में 76 मरीज पाजिटिव पाए गए थे। वही पिछले वर्ष मलेरिया के नौ मरीज मिले थे जबकि इस वर्ष अब तक एक मरीज ही पाया गया है। पिछले वर्ष 34 हजार 959 मरीजों की जांच की गई थी जिनमें 209 डेंगू के संदिग्ध और नौ मरीज मलेरिया के पाए गए थे। डेंगू के 209 संदिग्ध मरीजों में 76 मरीज पॉजिटिव पाए गए थे। इसमें वाराणसी के आठ और एक मरीज बिहार का भी शामिल है। जून माह तक जिले में 23 हजार 262 लोगों की जांच में एक मरीज मलेरिया व दो संदिग्ध मरीज डेंगू के पाए गए हैं। विशेष जांच में मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। संचारी रोगों पर रोकथाम के लिए 11 से 13 जुलाई को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि इसके लिए कुल 734 टीमों का चयन किया गया है। टीम में आशा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों साथ विभिन्न विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। वहीं 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा जिसमें मलेरिया, डेंगू और अन्य मरीजों को चिह्नित कर उनका इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में संचारी रोग अभियान की विशेष तैयारी की गई है। मलेरिया और डेंगू को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा और मरीजों की पहचान की जाएगी ताकि मलेरिया और डेंगू पर रोक लगाई जा सके। डॉ. युगल किशोर राय, सीएमओ, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपादन- धनंजय
बाइट- 1777
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed