फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Campaign to get rid of jam started with a new plan

ए प्लान के साथ शुरू हुआ जाम से मुक्ति का अभियान

Sun, 25 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Campaign to get rid of jam started with a new plan
पीडीडीयू नगर के जीटीआर ब्रिज के पास निरीक्षण करते आईजी के.सत्यनारायण व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। नगर को वर्षों से नासूर बने जाम से जल्द निजात मिलने वाली है। प्रशासन ने नए प्लान के तहत शनिवार से जाम मुक्ति का अभियान शुरू कर दिया। आईजी के.सत्यनारायण के साथ कई विभाग के अफसर सड़क पर उतरे और पूरे नगर का जायजा लिया। इसके साथ ही काम भी शुरू हो गया, पहले दिन महिला चिकित्सालय के सामने जेसीबी से खोदाई कर सड़क को गोलंबर के लिए समतल किया गया।
विज्ञापन

पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर अतिक्रमण की वजह से वर्षों से जाम से जूझ रहा है। इससे निजात दिलाने को लेकर समय-समय पर कई प्लान बनाए गए लेकिन वह सफल नहीं हुए। नवागत सीओ अनिरुद्ध सिंह ने जाम से निजात दिलाना का एक मास्टर प्लान तैयार किया और जिलाधिकारी, पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग, एसडीएम सहित प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर इस पर मंथन के लिए बैठक बुलाने का आग्रह किया था। जिसके बाद शनिवार को मुगलसराय कोतवाली में आईजी रेंज के.सत्यनारायण, एसडीएम अविनाश कुमार, सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी डीपी सिंह, करनिर्धारण अधिकारी नगर पालिका अतुल कुमार, नगर पालिका के जेई मुरलीधर, कोतवाली प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बैठक कर इस पर मंथन किया।
विज्ञापन

आईजी ने नगर स्थित जीटी रोड पर यातायात को सुगम बनाने के लिए अधिकारियों संग योजना का खाका खींचा। इसके बाद पैदल ही सभी अधिकारियों ने काली मंदिर सहित प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर जायजा लिया। अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार से ही जाम से मुक्ति का अभियान शुरू हो गया। सबसे पहले जीटीआर ब्रिज के नीचे राजकीय महिला चिकित्सालय के सामने जेसीबी से बड़े गोलंबर के लिए सड़क को समतल किया गया। सीओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि लगातार काम चलेगा और जल्द ही शहर को जाम से मुक्ति मिल जाने की आशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण और जाम से मुक्ति के लिए गये यह निर्णय
- नगर में जीटी रोड किनारे बनी पटरियों को तोड़कर उसे रोड के बराबर किया जाएगा।
- नगर में सड़क किनारे लगे निष्प्रोज्य बिजली व टेलिफोन के खंभे हटाये जाएंगे।
- रेलवे स्टेशन में गेट संख्या दो से प्रवेश व गेट एक से वाहनों की निकासी होगी।
- जीटीआर ब्रिज पर अस्पताल के सामने मोड़ पर लगे पोल को हटाया जाएगा।
- चहनिया व रजत जंयती मार्ग से आकर जीटीआर ब्रिज पर चढ़ने वाले वाहनों के लिए सड़क बनाई जाएगी।
- गल्ला मंडी से काली मंदिर के बीच बने डिवाइडर को तोड़कर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed