फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Campaign Reviewed in the meeting

महासंपर्क अभियान की समीक्षा

Thu, 06 Aug 2015 02:01 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Campaign Reviewed in the meeting
चंदौली। भाजपा जिला इकाई की बैठक बुधवार को स्थानीय कैंप कार्यालय पर हुई। 
विज्ञापन
इसमें विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने महासंपर्क अभियान की समीक्षा की।

उन्होंने सपा सरकार पर दुष्प्रचार करने का आरोप भी मढ़ा।  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और ऊर्जा अतुलनीय होती है। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने इसे साबित कर के दिखा दिया है।

अब बारी 2017 चुनावों की है। कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की नीतियों का दुष्प्रचार कर रही है। विकास करने की बजाय सपा सरकार केंद्र को सही गलत ठहराने में लगी हुई है।

जिन लोगों ने साढ़े तीन वर्षों में सड़कों के गड्ढे नहीं पटवाए, वे हमारी समीक्षा कर रहे हैं।

 कहा कि भाजपा को इससे कोई नुकसान नहीं होने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महासंपर्क अभियान की जानकारी ली और पूछा कि वे किस तरह से अभियान से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने नौगढ़ क्षेत्र के पदाधिकारियों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संख्या बढ़ाने की बात कही। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत संपर्क अभियान में चंदौली ने काशी क्षेत्र में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। कहा कि कार्यकर्ताओं को रुकने की जरूरत नहीं है।

उन्हें अपना प्रयास जारी रखना होगा। जिलाध्यक्ष ने विरोधियों से सतर्क रहने की भी बात कही।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, साधना सिंह, प्रमोद तिवारी, अनिल राजभर, शशिकांत राजभर, शिवतपस्या पासवान आदि उपस्थित रहे। संचालन अनिल तिवारी ने किया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed