{"_id":"58bb1f8a4f1c1ba064832b5f","slug":"camera-monitor-probe-evm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरे की निगरानी में ईवीएम की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरे की निगरानी में ईवीएम की जांच
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Mar 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम की जांच पड़ताल करते कर्मचारी।
मंडी समिति में शनिवार को मतदान के दिन प्रयुक्त होने वाली ईवीएम की पड़ताल की गई। इस दौरान कुल 1413 बूथों के लिए सुरक्षित रखी गयी ईवीएम को बाहर निकालकर उनके क्रियान्वयन का परीक्षण किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने कुल 1558 ईवीएम की जांच की। इस दौरान कुछ ईवीएम में गड़बड़ी पर इंजीनियरों ने दुरूस्त किया।
नवीन मंडी समिति इन दिनों चुनाव समिति गतिविधियों को सम्पन्न कराया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को स्ट्रांग रूम में रखे गए ईवीएम को बाहर निकाला गया। कैमरे की निगरानी में सभी ईवीएम को बक्से से बाहर निकाला। इस दौरान बैलेट यूनिट को कंट्रोल यूनिट से जोड़कर ईवीएम के फंक्शन की जांच की गई। साथ ही उसके सभी बटन का इस्तेमाल की मशीन की यांत्रिक गुणवत्ता को परखा गया, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। सर्वप्रथम सैयदराजा विधानसभा में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम को परखा गया। इसके अलावा मुगलसराय, चकिया व सकलडीहा, सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र स्थित बूथों पर प्रयुक्त होने वाली मशीनों की जांच की गई। जनपद में इस दफा 1413 बूथों पर इतने ही ईवीएम इस्तेमाल में लाए जाएंगे। वहीं 145 ईवीएम को आरक्षित रखा गया है। ।इसमें मुगलसराय में 378, चकिया में 391, सकलडीहा में 315 व सैयदराजा में 329 शामिल है। वहीं रिर्जव में मुगलसराय में 38, चकिया में 40, सकलडीहा 32, सैयदराजा में 35 शामिल है। इस संबंध में तहसीलदार गुलाब चन्द्रा ने बताया कि सभी कार्यों को पूर्ण कर लिया है।
सात मार्च को ईवीएम पीठासीन अधिकारियों को सिपुर्द कर दिया जाएगा।