फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Calling not to touch suspicious objects

रेलवे स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

Sun, 03 Apr 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Calling not to touch suspicious objects
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल पीडीडीयू पोस्ट, अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार समस्या एवं समाधान सहायता संघ और रेलवे चाइल्ड लाइन से रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनने, भीड़ से बचने, ट्रेनेें में अथवा प्लेटफार्म पर संदिग्ध वस्तुओं को हाथ न लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

टीम ने सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी प्लेटफार्म, फूटओवर ब्रिज, यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान यात्रियों के साथ साथ रेलवे कर्मचारियों, टेंपों, ड्राइवर, कुलियों को भीड़ भाड़ के मद्देनजर सतर्क रहने, मास्क का प्रयोग करने अनजान लोगों से दोस्ती न करने, कोई संदिग्ध वस्तु दिखने पर आरपीएफ या जीआरपी को सूचित करने का आह्वान किया। रेलवे में कोई भी समस्या होने पर रेलवे के टोल फ्री नंबर 139 का इस्तेमाल करने, भूले भटके बच्चों के लिए 1098 का इस्तेमाल करने का सलाह दिया गया। जागरूकता अभियान में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, अर्चना कुमारी मीना, सरिता गुर्जर, सहायक ऊपनिरीक्षक एसबी सिंह, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समस्या एवं समाधान सहायता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, सनि कुमार चौरसिया, शशिबाला, सुशील कुमार, सुनीता देवी, संजीत कुमार गुप्ता, रविकांत, धनंजय केशरी, मनीष श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed