{"_id":"600dca818ebc3e33de66c6ea","slug":"cabinet-minister-anil-inaugurated-development-work-chandauli-news-vns5710341116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री अनिल ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री अनिल ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण
विज्ञापन
चहनिया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को क्षेत्र के बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर हुए विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा घाट पर बने शेड व बलुआ थाने से लेकर घाट तक की सड़क का लोकार्पण व शवदाह स्टैंड का शिलान्यास किया। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ गंगा घाट पहुंचकर पूजन-अर्चन किया।
उन्होंने कहा कि बलुआ में रामघाट से बाल्मीकि कुंड तक पक्का घाट और जल पुलिस चौकी का निर्माण भी शीघ्र कराया जाएगा। पुल पर लाइटिंग कराने के साथ इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह का निर्माण भी शीघ्र होगा। इसके अलावा टांडाकला घाट पर पक्की सीढ़ी बनाई जाएगी। कहा की रिंग रोड बनने तक चंदौली-सैदपुर, चहनिया-दीनदयाल नगर, कैली-चंदौली सड़कें दुरुस्त कर दी जाएंगी और सकलडिहा व चहनिया बाजार को बचाते हुए सैदपुर से चंदौली तक फोरलेन सड़क व बाईपास बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अरविंद पांडेय, संकठा राजभर, राजेंद्र पांडेय, रामदयाल यादव, विंध्याचल तिवारी, राजमणी पांडेय, कक्कू पांडेय, निब्बू निषाद, जयंत सिंह, घनश्याम पांडेय, इंद्रसेन तिवारी, तौफ़ीक़ अहमद, अवनीश पांडेय, नवीन त्रिपाठी, जेई अशोक सिंह, अंकित जायसवाल, बृजेश साहनी आदि मौजूद थे।
मृतक के परिजनों को दी सांत्वना
कमालपुर। क्षेत्र के इनायतपुर ग्राम सभा में पत्र विक्रेता राहुल राजभर के पिता राजमिस्त्री व किसान रमाकांत राजभर की ठंड लगने से मृत्यु हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर रविवार को उनके घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर भोले राजभर, मिश्री राजभर, राहुल राजभर, अखिलेश राजभर, रंगीले राजभर, नखडू राजभर, नसरुद्दीन सिद्दीकी, मितान राजभर मौजूद थे।