फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   caa padyatra

पदयात्रा निकाल सीएए के प्रति किया जागरूक

Sat, 18 Jan 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
caa padyatra
धानापुर। नागरिकता संशोधन और एनआरसी बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शुक्रवार को पदयात्रा निकाल कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सीएए के प्रति जागरूक किया। विधायक के साथ चल रहे कार्यकर्ता हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। विधायक ने कहा कि लोगों को बहकावे में नहीं आने की जरूरत है। उन्होंन सीएए के बारे में विस्तृत जानकारी लोगों को दी। कहा कि कुछ लोग इस कानून को गलत तरीके से समझा रहे हैं। इससे भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। यह कानून देश हित में है और नागरिकता देने के लिए है न कि किसी नागरिकता छीनने के लिए। पदयात्रा कस्बा स्थित शहीदपार्क से निकलकर वीर बौरहवा बाबा मंदिर पर आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर पश्चिमी मंड़ल अध्यक्ष सत्यवान मौर्य, ब्रजेश सिंह, सुजीत जासवाल, बाबूलाल मौर्य, अरविन्द मिश्र, कमलाकांत मिश्र, विमल सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed