फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Buying a sweater for two hundred rupees became a headache for the parents

दो सौ रुपये में स्वेटर खरीदना अभिभावकों के लिए बना सिरदर्द

Wed, 22 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Buying a sweater for two hundred rupees became a headache for the parents
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के ड्रेस, स्कूल बैग, जूता-मोजा व स्वेटर खरीदने के लिए सरकार से 11 सौ रुपये मिले हैं। इसमें से दो सौ रुपये बच्चों के मैरून कलर के स्वेटर के लिए हैं। अभिभावक अब दुकान-दुकान घूम रहे हैं लेकिन दुकानदार इतने पैसे में स्वेटर देने से मना कर दे रहे हैं। उनका कहना है कि स्वेटर के लिए कम से कम चार से पांच सौ रुपये लेकर आना होगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 1185 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 705 प्राथमिक, 203 उच्च प्राथमिक व 277 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या करीब डेढ़ लाख है। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में बच्चों के जूते-मोजे, ड्रेस, स्वेटर व स्कूल बैग के लिए सरकार ने 11 सौ रुपये भेजे हैं। इसमें दो सौ रुपये में बच्चों के लिए स्वेटर खरीदना है। इन दिनों जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह का न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जा रहा है। अभिभावक इस कशमकश में हैं कि दो सौ रुपये में बच्चों के लिए स्वेटर किस दुकान से खरीदें। दुकानदारों का कहना है कि इतने कम दाम पर स्वेटर मिलना मुश्किल है। ऐसे में अभिभावकों के सामने अपनी जेब से धन मिलाकर स्वेटर खरीदने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। वहीं मजदूर व गरीब तबके के अभिभावक बच्चों के लिए स्वेटर खरीद ही नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed