फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   businessman dead body covered in blood found on road murder suspected in Chandauli

इकलौते बेटे की मौत: चंदौली में सड़क पर खून से लथपथ मिला व्यापारी का शव, हत्या का आरोप, दो घंटे किया चक्काजाम

Mon, 22 Sep 2025 01:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Sep 2025 01:09 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में एक व्यापारी का शव सड़क पर खून से लथपथ मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह सड़क जाम कर दिया। अधिकारियों को आश्वासन के बाद जाम समाप्त किया। 

विज्ञापन
businessman dead body covered in blood found on road murder suspected in Chandauli
मृतक की फाइल फोटो व रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के नियामताबाद थाना क्षेत्र के अलीनगर अंतर्गत नदेसर गांव के समीप रविवार देर रात लगभग दस बजे सरने गांव निवासी 27 वर्षीय आशु विश्वकर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर खून से लथपथ मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोटें थीं, जबकि घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक खड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


आशु विश्वकर्मा, सरने गांव निवासी रामनरेश विश्वकर्मा का इकलौता पुत्र था। वह बौरी गांव में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता था। रविवार रात करीब सवा नौ बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय व आर्थिक सहायता की मांग को लेकर पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर-बबुरी मार्ग पर नदेसर के पास सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रमोद कुमार बिंद व महेंद्र माही कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

businessman dead body covered in blood found on road murder suspected in Chandauli
परिजनों को समझाते हुए अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन उपजिलाधिकारी को मौके पर बुलाने और परिवार को पट्टा देने पर अड़े रहे।

करीब दो घंटे तक चला जाम उस समय समाप्त हुआ, जब अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्र शेखर और उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से वार्ता कर परिवार को पट्टा देने और मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

घटना स्थल और जाम स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी नेता चंद्रशेखर यादव, महेंद्र माही, ग्राम प्रधान संतोष प्रजापति सहित महिलाओं व पुरुषों की भीड़ लगी रही।

इसे भी पढ़ें; Durga Visarjan 2025: एनजीटी व सरकार तय करे नियम, फिर गंगा में प्रतिमा विसर्जन की दे अनुमति

उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्र ने कहा कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, उनके पास मात्र एक विश्वा जमीन है। सरकार की ओर से उन्हें पट्टा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना योजना के तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed