फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bus overturns 38 injured

बस पलटने से 38 लोग जख्मी

Sat, 03 Sep 2016 01:28 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 03 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bus overturns 38 injured
नरसिंहपुर के समीप हाईवे के किनारे दर्शनार्थियों की दुर्घटनाग्रस्त बस।
 हरिद्वार से देवघर बाबा धाम जा रही दर्शनार्थियों से भरी बस गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे अनियंत्रित होकर नरसिंहपुर गांव के सामने गड्ढे में पलट गई। हादसे में 38 लोग जख्मी हो गए। इसमें छह की हालत गंभीर है। सभी गोंडा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

  गोंडा जिले के कटवानाला गांव के 65 लोग हरिद्वार दर्शन करने के बाद बस से इलाहाबाद पहुंचे। वहां से गंगा जल लेकर देवघर बाबा धाम जा रहे थे। रात करीब साढ़े बारह बजे बस नरसिंहपुर के पास हाईवे पर पहुंची थी। इसी दौरान बस बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर समीप की एक फैक्ट्री में सो रहे मजदूरों ने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी और घायलों को बस से निकाला। हादसे में 38 यात्री जख्मी हो गए।  पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद बस को क्रेन से बाहर निकलवाया। घायलों में लाल बच्ची (42), जानकी (45), हुकुम सिंह (53), रामफेर (45), रिंकू सिंह (30) और सिंधारी (45) की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों में महिपाल, बाबूदीन, निअंधर, बाबूराम, विशेश्वर सिंह, प्रह्लाद यादव, कमलेश, रामदुलार सिंह, रामरंग, पदमा, रामफेर, रामधन, चमेली, हरिद्वार, संतोष सिंह, रामेश्वर, उमा सिंह, राजेन्द्र, जगजीत, उर्मिला, नीलम, रामतेज, वेतराम, बाबू, मड़हर राज, रामनरायन, पराग, बेबी सिंह, रीना, रामराज, रामनरेश,  गीता देवी शामिल हैं। शुक्रवार की सुबह मौके पर भीड़ जमा हो गई। हादसे में बस का केबिन टूटकर सड़क के किनारे बिखर गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed