{"_id":"619e820338f25c2f0673c998","slug":"bus-full-of-workers-going-rally-of-the-janwadi-party-overturned-more-than-10-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में हादसाः जनवादी पार्टी की रैली में जा रही कार्यकर्ताओं से भरी बस पलटी, 10 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में हादसाः जनवादी पार्टी की रैली में जा रही कार्यकर्ताओं से भरी बस पलटी, 10 से ज्यादा घायल
Wed, 24 Nov 2021 11:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:48 PM IST
सार
बिहार के भभुआ से जनवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही अनियंत्रित बस चंदौली के एक गांव में बिजली के पोल से टकराकर नहर किनारे पलट गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में जनवादी पार्टी की रैली में शामिल होने के लिए बिहार के भभुआ से पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बस बुधवार की रात चकिया-चंदौली मार्ग पर मुरकौल गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 से ज्यादा कार्यकर्ता आंशिक रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी होते ही शहाबगंज थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घटना के बाद चालक फरार हो गया। भभुआ के सुरेंद्र चौहान 18 कार्यकर्ताओं को लेकर लखनऊ रैली में जा रहे थे। मुकरौल गांव के पास अनियंत्रित बस बिजली के पोल से टकराकर नहर किनारे पलट गई।
विज्ञापन
संयोग अच्छा था कि बिजली कटी थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी होते ही शहाबगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंच गए और सभी को बाहर निकाला। 10 से ज्यादा लोग आंशिक रूप से जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन