{"_id":"67d5157e6039ef91dd06e30e","slug":"bullet-fired-at-holi-party-young-man-injured-rushed-to-hospital-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News : होली की पार्टी में चली गोली, युवक हुआ घायल, आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News : होली की पार्टी में चली गोली, युवक हुआ घायल, आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया
Sat, 15 Mar 2025 11:22 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:22 AM IST
सार
रंग पर्व होली पर चल रही पार्टी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पार्टी में मौजूद एक व्यक्ति के असलहे से अचानक फायर हो गया। घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मुगलसराय नगर के नई बस्ती में होली की देर रात युवकों की शराब पार्टी के दौरान असलहे से अचानक फायर होने से एक युवक घायल हो गया। साथियों ने ही उसे आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लग सकी। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है। नई बस्ती स्थित होटल सरस्वती के ठीक सामने एक दुकान में एक दर्जन युवक शराब पार्टी कर रहे थे। बताया जाता है कि यीशु जायसवाल नामक युवक असलहा लिए हुए था।
विज्ञापन
नाच गाने के दौरान ही असलहे से फायर हो गया। पटेल नगर के आकाश शर्मा को छर्रा लगा जिससे वह घायल हो गया। घटना से खलबली मच गई। साथियों ने ही युवक को गोधन मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि बताया जाता है कि युवक की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन