Bulldozer Action: चंदौली में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, 30 से अधिक दुकानों को किया गया ध्वस्त
Bulldozer Action In Chandauli : पड़ाव चौराहे पर सड़क के किनारे अतिक्रमण की जद में आए दुकानों पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त किए गए। इस दौरान दुकानदारों में खलबली मची रही।
विस्तार
चंदौली जिले के पड़ाव चौराहा से रामनगर टेंगड़ा मोड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए शुक्रवार की शाम सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। शाम चार बजे से छह बजे तक बुलडोजर चलाकर 30 से अधिक अस्थायी दुकान, गुमटी और स्थायी निर्माण को ढहा दिया गया। इस प्रशासनिक कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। दुकानदार दुकानों से सामान हटाने में जुट गए।
एक साल से चल रहा फोरलेन निर्माण का कार्य
पड़ाव से रामनगर तक फोरलेन निर्माण का कार्य एक वर्ष से चल रहा है। वहीं पड़ाव चौराहा से रेलवे पुलिया तक सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसको देखते हुए शुक्रवार को पीडब्लूडी के सहायक अभियंता जितेन्द्र सिंह और कार्रदाई संस्था के अधिकारी, पुलिस अधिकारियों के साथ चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने चौराहे से रेलवे पुलिया तक के रोड के दोनों किनारों पर बने पक्के निर्माण, टीन शेड, गुमटी हटाने का निर्देश दिया।
अधिकारियों ने दी चेतावनी
दुकानदारों में मची खलबली
अचानक अभियान चलाए जाने से दुकानदारों में खलबली मच गई। शाम साढ़े पांच बजे तक 30 से अधिक दुकानों, स्थायी निर्माण को ढहा दिया गया। अत्यधिक फोर्स होने के कारण दुकानदार विरोध नहीं कर सके। वे दुकानों से बचे सामानों को हटाने में जुटे रहे। एसडीएम ने बताया कि शनिवार को फिर से अतिक्रमण हटाने का काम होगा। इस मौके पर अवर अभियंता लाल बहादुर राम, अभियंता राम नयन राव, आलोक मनी, अवर अभियंता सुपरवाइजर अनीस, बीके पांडेय आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.