{"_id":"58adf1a04f1c1b3d32b2418e","slug":"bulk-sms-directions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्क एसएमएस पर निर्देश जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्क एसएमएस पर निर्देश जारी
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Feb 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों संग बैठक करते डीएम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटर्निंग आफिसर की अनुमति के बगैर थोक में एसएमएस भेजने वाले प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को नोटिस दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार प्रशांत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान एसडीओ (टेलीफोन्स) को थोक में एसएमएस भेजने वालों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि यदि इस तरह का कोई प्रकरण सामने आता है तो तत्काल रोक लगाते हुए संबंधित के विरुद्ध नोटिस जारी कराएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि कोई प्रत्याशी थोक में एसएमएस भेजना चाहता है तो उसे अपने रिटर्निंग आफिसर से अनुमति लेनी होगी। इसके पश्चात एसडीओ टेलीफोन्स को इसकी सूचना देनी होगी। इसके बाद ही वह एसएमएस भेज सकता है। लेकिन इस पर होने वाले व्यय को प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टर में जोड़ा जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसमें किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनपद के चंन्द्रप्रभा सहित अन्य सुदूर क्षेत्रों जहां पर टावर सिग्नल की समस्या है वहां तत्काल टावर लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने 8 मार्च को जनपद की चार विधान सभाओं में होने वाले मतदान के मद्देनजर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता संबंधी कालर ट्यून तैयार कर उपभोक्ताओं को भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंेने कहा कि इस ट्यून के जरिए लोगों से आठ मार्च को मतदान करने की अपील की जाएगी। इस अवसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर दीप्ति देव यादव, अरविन्द द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।