Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Brother and sister murdered teenager together

ाई और बहन ने मिलकर की की थी किशोर की हत्या

Mon, 20 Jul 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister murdered teenager together
मोहनियां। जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत खड़ौरा गांव में किशोर की हत्या उसके भाई और बहन ने गला दबाकर की थी। पुलिस ने हत्यारोपी भाई बहन को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की है। रविवार को एसपी दिलनवाज अहमद ने वार्ता के दौरान मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि चैनपुर थाना के संघार वीर पर्वतपुर गांव निवासी नागा राय के पुत्र अर्जुन राय की हत्या हत्या के आरोप में दो सगे भाई बहन को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल दोनों भाई बहन खकड़ौरा गांव के प्रसाद राय के पुत्र पुत्री हैं। उन्होंने किशोर की हत्या को अंजाम दिया। छानबीन के दौरान मृतक के साथ अंतिम बाद दिखे युवक को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ शुरू की। इस पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि अर्जुन राय उसकी बहन का पीछा किया करता था एवं अक्सर छेड़खानी करता था। शुक्रवार की देर शाम उसकी बहन बाजार में मिर्च लाने की गई थी तो अर्जुन ने उसके साथ छेड़खानी करने लगा था रास्ते से गुजरते समय उसन अपनी बहन के साथ छेड़खानी करते हुए देख लिया। इससे आवेश में आकर उसने अपनी बहन को साथ लेकर अर्जुन राय की हत्या कर दी उसकी बहन ने अर्जुन के पैर को दबाया था और शीतल ने रस्सी से अर्जुन के गले को घोटा था। दोनों भाई बहन को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed