{"_id":"610a329e8ebc3ec20f352f41","slug":"brother-and-sister-died-after-truck-crushed-his-bike-in-chandauli-who-fallen-on-road-due-to-speed-breaker","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, पीछे से आ रही ट्रक ने कुचला, भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौलीः स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, पीछे से आ रही ट्रक ने कुचला, भाई-बहन की मौत
Wed, 04 Aug 2021 11:54 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:54 AM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के समीप एनएच बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में बाइकसवार भाई-बहन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कसाब महाल निवासी आफताब (35) अपनी बहन शमा बानो (40) के साथ बाइक पर सवार होकर चंदौली जा रहा था।
विज्ञापन
रेवसा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बने स्पीड ब्रेकर को पार करने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रही ट्रक ने दोनों को कुचल डाला। घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। इधर, मौत की जानकारी होते हो परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि नेशनल हाईवे पर रेवसा गांव के समीप बने स्पीड ब्रेकर पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। बुधवार हादसे के बाद एसएचओ संतोष सिंह ने जेसीबी मशीन मंगा कर तत्काल ब्रेकर को हटवा दिया।
विज्ञापन