फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   breaking ceremony for yajya

यज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन

Mon, 01 Feb 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 01 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
breaking ceremony for yajya
गायत्री परिवार की ओर से क्षेत्र के जफरपुर गांव में आगामी दस फरवरी से
विज्ञापन
होने वाले पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ और और प्रज्ञा पुराण कथा के लिए रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। इस दौरान गायत्री मंत्र से इलाका गूंज उठा।

 जफरपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर 10 फरवरी से पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा होगी। इसके लिए रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे समारोह पूर्वक भूमि पूजन किया गया। प्रदीप कुमार ने भूमि पूजन किया। इस दौरान गायत्री शक्तिपीठ सैयदराजा के जितेन्द्र जायसवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी।


बताया कि दस फरवरी को महायज्ञ की शुरुआत होगी। पहले दिन 32 सौ साहित्यिक पुस्तकों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 11 फरवरी को गायत्री महायज्ञ, संस्कार, युवा गोष्ठी और प्रज्ञा पुराण कथा होगी।

 बारह फरवरी को सुबह प्रज्ञा योग, दोपहर में देव पूजन, तेरह फरवरी को नारी जागरण गोष्ठी होगी। चौदह को गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति और जिला स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया। भूमि पूजन के दौरान संतराज यादव, हरिलाल साहू, सुभाषचंद्र जायसवाल, शिवरतन, जिउत आदि रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed