फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Brazen individuals beat up a shopkeeper after he asked for payment for repairing a mobile phone.

Chandauli News: मोबाइल फोन बनाने का पैसा मांगने पर मनबढ़ों ने दुकानदार को पीटा

Fri, 10 Jul 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Brazen individuals beat up a shopkeeper after he asked for payment for repairing a mobile phone.
क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में मोबाइल फोन बनाने का पैसा मांगने पर मनबढ़ों ने दुकान में घुसकर दुकानदार की पिटाई कर दी। उसे बचाने पहुंचे भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने राजगढ़ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुुलिस तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में अनिल केसरी की मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। वहां बाजार निवासी एक लड़की मोबाइल फोन बनवाने गई। बुधवार की शाम मोबाइल फोन लेने पहुंची लड़की से जब दुकानदार ने उसे बनाने का पैसा मांगा तो उसने विवाद कर लिया। इसके बाद भी मोबाइल फोन न देने पर लड़की ने अपने घर पहुंच कर दुकानदार द्वारा विवाद करने की बात बताई।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित काफी संख्या में महिला व पुरुष दुकानदार के दुकान में घुसकर उसकी पिटाई करने लगे। बचाने पहुंचे उसके भाई की भी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान मनबढ़ों में भी एक युवक को चोट लगी है। घायल दुकानदार अनिल केसरी (34) व उनके भाई संदीप केसरी (32) ने अस्पताल में अपना इलाज कराया। इसके बाद राजगढ़ थाने में तहरीर देकर मारपीट व दुकान में तोड़फोड़ करने की तहरीर दी। राजगढ़ थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि दुकानदार के साथ मारपीट होने की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed