फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Branding of Zari-Zardozi and Black Rice

प्रदर्शनी में जरी-जरदोजी और काला चावल की होगी ब्रांडिंग

Wed, 21 Sep 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Branding of Zari-Zardozi and Black Rice
चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में 23 से 25 सितंबर तक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले में तैयार होने वाले ओडीओपी समेत अन्य उत्पादों की एक प्रदर्शनी लगायी जाएगी। सरकार ने वोकल फार लोकल को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजनों पर जोर दिया है। प्रदर्शनी में चंदौली के काला चावल और जरी जरदोजी की ब्रांडिंग भी होगी।
विज्ञापन

जिले में जरी-जरदोजी को एक जनपद एक उत्पाद के रूप में शामिल किया गया है। यहां काफी संख्या में कारीगर जरी-जरदोजी का काम करते हैं। बनारसी साड़ी के साथ जरी के तमाम उत्पाद तैयार किए जाते हैं। कारीगरों के उत्पाद को बाजार दिलाने के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उद्यम प्रोत्साहन विभाग की ओर से सभी कारीगरों व उद्यमियों को इसमें प्रतिभाग करने के लिए बुलाया गया है। उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार कौशल ने बताया कि प्रदर्शनी में तमाम स्थानों के कारीगर व लोग जुटेंगे। इससे उत्पादों की ब्रांडिंग व मार्केटिंग होगी। लोगों तक कारीगरों की कारीगरी पहुंचेगी। वहीं उन्हें उचित बाजार भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें काला चावल व जिले के अन्य उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इस प्रदर्शनी में जिले के तमाम उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि इसको सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed