{"_id":"570968834f1c1bcf2ec81149","slug":"brahmacharini-worship-the-blessed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मचारिणी की पूजा कर हुए धन्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मचारिणी की पूजा कर हुए धन्य
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
Updated Sun, 10 Apr 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय के गल्लामंडी स्थित दुर्गा मंदिर में पूजन अर्चन करते श्रद्धाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना हुई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों पर सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने मां का दर्शन कर अपने को निहाल किया। इस दौरान मां के लग रहे जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
स्टेशन के समीप काली मंदिर के साथ ही रविनगर, नई बस्ती, शाहकुटी, चतुर्भुजपुर, काली महाल, आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी आदि देवी मंदिरों पर सुबह से देर रात तक दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ रही। लोगों ने मां को प्रसाद चढ़ाया और उनका दर्शन कर अपने को धन्य किया।
वहीं महिलाओं ने भजन कीर्तन कर मां का गुणगान किया। सुबह से देर शाम तक मां के दरबारों में भक्तों का तांता लगा रहा। व्रती लोगों ने मां को चुनरी और फल आदि प्रसाद के रूप में चढ़ाए।
विज्ञापन
सैयदराजा संवाददाता के अनुसार, नगर पंचायत सहित क्षेत्र केअ आस पास इलाके मे देवी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी।
स्टेशन रोड, काली मन्दिर, छत्रपुरा के दुर्गा मन्दिर, नगर के उत्तरी बाजार वार्ड नंबर पांच में स्थित मॉ कमाख्या मन्दिर में अत्यधिक भीड़ रही। मंदिरों के बाहर प्रसाद, नारियल,चुनरी, फूल माला की दूकानें सजी रहीं। दर्शन के लिए बड़ों के साथ ही बच्चे भी मंदिर गए। देर रात तक दर्शन पूजन का दौर चलता रहा।