फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bottle waste will no longer litter railway stations.

Chandauli News: रेलवे स्टेशन पर अब नहीं फैलेगा बोतलों का कचरा

Wed, 23 Sep 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bottle waste will no longer litter railway stations.
पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर स्थापित हुआ प्ला​स्टिक बोतल क्रसिंग मशीन। संवाद - फोटो : 1
पीडीडीयू नगर। रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक की खाली बोतलें अब गंदगी का कारण नहीं बनेंगी। रेलवे स्टेशनों के यात्री हाल और प्लेटफॉर्मों में प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें लगाई जा रही हैं। अब तक 18 मशीने लग चुकी हैं। इन मशीनों से बोतलों की कटिंग करने के बाद उन्हें रिसाइकलिंग प्लांट में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान पानी पीने के लिए प्लास्टिक की बोतलें सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती हैं। स्टेशन परिसर की दुकानों पर रोज रेल नीर सहित अन्य ब्रांडों के पानी की 10 हजार से ज्यादा बोतलें बिकती हैं। पानी पीने के बाद यात्री खाली बोतलें इधर-उधर फेंक देते हैं। इससे रेलवे ट्रैक, प्लेटफार्मों, यात्री प्रतीक्षालय में कचरा फैलता है।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें लगाई जा रही हैं। इन मशीनों के माध्यम से प्लास्टिक की बोतलों को स्टेशन परिसर में ही क्रश किया जा रहा है। यहां से इन्हें रिसाइकलिंग प्लांट में भेजा जाएगा। मंडल के गया जंक्शन पर 20, डेहरी-ऑन-सोन स्टेशन पर छह और सासाराम स्टेशन पर पांच क्रशिंग मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed