{"_id":"69fa4fd0453d2459de095ff2","slug":"books-from-class-1-to-8-have-reached-schools-distribution-begins-chandauli-news-c-189-1-svns1012-148090-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कक्षा 1 से 8 तक की किताबें स्कूलों तक पहुंचीं, वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कक्षा 1 से 8 तक की किताबें स्कूलों तक पहुंचीं, वितरण शुरू
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की किताबें बीआरसी बरहनी से स्कूलों तक पहुंच गई है। उनका वितरण शुरू कर दिया गया है। बरहनी विकास खंड में 82 प्राथमिक, 27 उच्च प्राथमिक और 27 कंपोजिट विद्यालय सहित कुल 136 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। बीआरसी बरहनी से प्राप्त आकड़ों के अनुसार कक्षा एक से आठ तक के 17,780 बच्चों की किताबें स्कूलों तक पहुंच चुकी हैं। उनका वितरण भी पूरा कर लिया गया है। इनमें कक्षा एक के 1915, कक्षा दो के 1912, कक्षा तीन के 1854, कक्षा चार के 1962, कक्षा पांच 2897, कक्षा छह के 2300, कक्षा सात के 2310 और कक्षा आठ के 2625 छात्र शामिल हैं। विद्यालयों में वितरण का कार्य तेजी से चल रहा है। अब केवल वही छात्र शेष रह गए हैं जो पारिवारिक कार्यक्रमों, विशेषकर शादियों के चलते विद्यालय नहीं आ पा रहे हैं।
कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की किताबें स्कूलों तक पहुंच चुकी हैं। उनका वितरण किया जा रहा है। जल्द ही सभी बच्चों को किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी।
अजीत पाल, बीईओ, बरहनी
विज्ञापन
कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की किताबें स्कूलों तक पहुंच चुकी हैं। उनका वितरण किया जा रहा है। जल्द ही सभी बच्चों को किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी।
अजीत पाल, बीईओ, बरहनी