फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bolero's girl hit by high speed during her brother's death, death

भाई के परिछन के दौरान तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आई बालिका, मौत

Fri, 14 May 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bolero's girl hit by high speed during her brother's death, death
चकिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर गांव के पास अपने चचेरे भाई के परिछन में शामिल दस वर्षीय बालिका ज्योति की तेज रफ्तार बोलेरो के चपेट में आने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद खुशी का माहौल एक पल में गम में बदल गया। क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी लालजी अपने परिवार व बच्चों के साथ भतीजे की शादी में आए हुए थे। बृहस्पतिवार की सुबह बरात जाने की तैयारी हो रही थी। पास ही के गांधीनगर गांव स्थित इलिया मार्ग के किनारे घर के पास दूल्हे का परिछन का रस्म हो रहा था। कार्यक्रम में शामिल परिजनों के साथ दस वर्षीय बालिका ज्योति भी मौजूद थी। इसी दौरान इलिया की ओर से आ रही बोलेरो ने ज्योति को जोरदार धक्का मार दिया तथा तेज गति से चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आनन फानन में परिजनों ने बालिका को लेकर चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्साधिकारी डॉ. सुजीत सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। मार्मिक घटना से परिजनों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा। वही खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। बालिका के शव को परिजन घर को लेकर चल दिए और दाह संस्कार में जुट गए। कोतवाल नागेंद्र प्रताप सिंह में बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed