फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bohni happened at three purchasing centers, silence on the rest

तीन क्रय केंद्रों पर हुई बोहनी, बाकी पर सन्नाटा

Thu, 25 Nov 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bohni happened at three purchasing centers, silence on the rest
चंदौली। जनपद में धान की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। किसान फसल की कटाई में जुट गए है। वहीं सरकारी क्रय केंद्रों पर भी किसानों की चहल पहल बढ़ गई है। अभी तक केवल नवीन मंडी समिति स्थित तीन क्रय केंद्रों पर कुल सौ एमटी धान की खरीद हो सकी है। बाकि केंद्रों पर धान की आवक नहीं हुई है। संभावना है कि अगले सप्ताह से जिले के सभी 112 क्रय केंद्रों पर खरीद शुचारु रुप से शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इस बार किसानों से 2.35 लाख एमटी धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। जो पिछले की वर्ष की तुलना में काफी अधिक है। किसानों ने धान क्रय करने के लिए जिले में कुल 112 क्रय केंद्र बनाए गए है। इस बार शासन ने किसानों को काफी सहूलियत दी है। किसानों से 75 क्विंटल धान प्रति हेक्टेयर के हिसाब से खरीदा जाएगा। जबकि इससे 50 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा हुई थी। किसानों को उपज बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद राजस्व विभाग से सत्यापन कराना होगा। इसके बाद खाद्य विपणन विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन टोकन डाउनलोड किया जाएगा। केंद्रों पर केवल ऑनलाइन टोकन लेकर आने वाले किसानों से ही खरीद होगी। इस बार ऑफलाइन धान खरीद व्यवस्था पर एकदम रोक लगा दिया गया है। इसके पीछे बिचौलिया प्रथा को खत्म करने का प्रयास माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed