फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Body of a youth who had taken money from his mother to buy shoes was found in Ganga four days later

Chandauli : मां से जूता खरीदने के पैसे लेकर गए युवक का चार दिन बाद गंगा में मिला शव, हत्या का आरोप

Tue, 07 Jan 2025 10:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 07 Jan 2025 10:32 PM IST
सार

रामनगर थाना क्षेत्र के अवधूत भगवानराम घाट पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक चन्दौली के मढ़िया गांव का रहने वाला है और मां से जूता खरीदने के लिए पैसे लेकर गया और चार दिन बाद गंगा में शव मिला। परिजनो ने हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस तफ्तीश कर रही है।
 

विज्ञापन
Body of a youth who had taken money from his mother to buy shoes was found in Ganga four days later
विलाप करते परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी के रामनगर थानाक्षेत्र के अवधूत भगवान राम घाट पर मंगलवार की शाम एक युवक का शव मिला। देर शाम युवक की पहचान चंदौली के मढिया निवासी प्रिंस पटेल(22) के रूप में हुई। प्रिंस 2 जनवरी को ही मां से जूते खरीदने के पैसे लेकर गया था।चार दिन बाद उसका शव मिलने से कोहराम मच गया।परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की भीड़ मुगलसराय के जलीलपुर चौकी पर जुटी हुई है और कार्यवाही की मांग की जा रही है। अवधूत भगवान राम घाट पर गंगा नदी में मंगलवार को एक शव उतराया मिला। सुजाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन जेब से कोई आईडी नहीं मिलने के कारण युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को जानकारी मिली और उन्होंने युवक की पहचान मढ़िया गांव निवासी प्रिंस पटेल के रूप में की।

विज्ञापन


प्रिंस घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। प्रिंस के पिता रामकुमार पटेल की डेढ़ साल पूर्व मृत्यु हो गई थी और वह अपने परिवार का जीवकोपार्जन कर रहा था। वह बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर ट्रैक्टर चलाकर अपने दो भाई गौरव पटेल, ललित पटेल, बहन अंजलि पटेल और मां धन्नो देवी का पालन-पोषण कर रहा था। 2 तारीख को दोपहर में प्रिंस ने अपनी मां से 500 मांगे थे और जूता खरीदने के लिए घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में पता चला कि वह वाराणसी राजघाट स्थित चंदन शहीद मजार के पास देखा गया है। परिजन वहां पर भी जाकर पता लगाया, लेकिन पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने 3 जनवरी को आदमपुर थाने में जाकर गुमसुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद मंगलवार को शव मिलने परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष ने बताया कि युवक वाराणसी से ही गुमसुदा था और वाराणसी के ही घाट पर उसका शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed