{"_id":"6a8f529b5de0eb670b06280d","slug":"boat-operations-begin-at-tanda-kala-ganga-ghat-chandauli-news-c-189-1-svns1012-153598-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: टांडाकला गंगा घाट पर नाव का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: टांडाकला गंगा घाट पर नाव का संचालन शुरू
विज्ञापन
टांडाकला। गंगा का जलस्तर घटने पर टांडाकला घाट पर नाव संचालन फिर शुरू हो गया है। प्रशासन की अनुमति के बाद बुधवार से सरकारी नाव सेवा बहाल कर दी गई। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं और वाराणसी, जौनपुर व आजमगढ़ आने-जाने वाले लोगों को राहत मिली है। वहीं, मार्कंडेय महादेव धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की भी राह आसान हो गई।
गंगा में बाढ़ के कारण घाट पर नावों का संचालन बंद कर दिया गया था। जलस्तर कम होने पर प्रशासन ने नाव के संचालन की अनुमति दी। घाट दरोगा दीन सिंह ने बताया कि नदी की स्थिति सामान्य होने पर सरकारी नाव सेवा शुरू करा दी गई है। सभी नाविकों को सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नाव में बैठने वाले प्रत्येक यात्री को सेफ्टी जैकेट पहनाना जरूरी किया गया है। नाविक चंदन ने बताया कि नाव में पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट उपलब्ध हैं।
इनसेट-
लंबा चक्कर लगाने से मिली राहत
निशुल्क नाव सेवा बहाल होने से समय और दूरी दोनों की बचत होगी। वाराणसी, जौनपुर और आजमगढ़ आने-जाने वाले दोपहिया वाहन सवारों को अब लंबा रास्ता नहीं तय करना पड़ेगा। वहीं, गंगा पार स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी राहत मिली है।