फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   boat had stalled for two hours

दो घंटे तक ठप रखा नाव संचालन

Sat, 25 Jul 2015 01:32 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
 boat had stalled for two hours
चहनियां (सं.)। गंगा नदी में ओवरलोड नाव संचालन और देर रात तक नाव चलाने के
विज्ञापन
आरोप में सोलह नाविकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ नाविकों ने बलुआ घाट पर शुक्रवार को सुबह दो घंटे तक नाव संचालन बंद रखा।

इस क्रम में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बलुआ घाट पर पांटून पुल तोड़े जाने के बाद नदी पार करने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा बचा है।

ऐसे में  क्षमता से अधिक लोगों को नाव पर सवार कराना और देर रात तक गंगा में नाव संचालन आम बात हो गई है। पिछले दिनों पुलिस ने इस पर सख्ती दिखाते हुए सोलह नाविकों के खिलाफ 107-116 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया था।

 इसके खिलाफ शुक्रवार को नाव संचालकों ने सुबह नौ बजे से 11 बजे तक नाव का संचालन रोक दिया। नाविकों ने आरोप लगाया कि प्रशासन नाविकों के खिलाफ सख्ती कर रही है।

वहीं घाट संचालक सोनू सिंह ने बताया कि सरकारी नियमानुसार सुरक्षा को देखते हुए गंगा नदी में सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक ही नौका चलायी जा सकती है।
इस दौरान लल्लन मांझी,  गुड्डू मांझी, शिवधनी, सुरेश, शिवपूजन, संतोष, दामोदर, पंचम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed