फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Blood bank sealed after getting infected patient

संक्रमित मरीज मिलने पर ब्लड बैंक को किया सील

Mon, 13 Jul 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Blood bank sealed after getting infected patient
चंदौली। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। अब स्वास्थ्य कर्मचारी भी इसकी जद में आने लगे हैं। इसी कड़ी में गत दिनों जिला अस्पताल के 4 स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना संक्रमित पाए जाने से महकमे में हड़कंप मच गया। वही अकेले ब्लड बैंक में तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है। शुक्रवार और शनिवार को एक फार्मासिस्ट व कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया। इससे पहले भी एक संक्रमित ब्लड बैंक से ही मिला था। इसके बाद महकमा गंभीर हो गया है। स्वास्थ्य विभाग को ओर से एहतियात बरतते हुए ब्लड बैंक को बंद कर दिया गया है। वहीं सेनेटाइज भी कराया गया। उसमें कार्य करने वाले करीब एक दर्जन कर्मियों की जांच की गई। इसके अलावा सैम्पल भी लिया गया। सभी सैम्पल जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति सामान्य होने पर ब्लड बैंक को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed