फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BLO distributed voter slips

बीएलओ में बांटी मतदाता पर्ची

Sun, 26 Feb 2017 01:53 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 26 Feb 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
BLO distributed voter slips
सभागार में उपस्थित महिला बीएलओ।
जनपद में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन तैयारियों को मूर्त रूप देने में जुटा है। इसी कड़ी में शनिवार को सदर तहसील सभागार में बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान तहसीलदार गुलाब चन्द्रा ने बीएलओ को चुनाव में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए उनके कर्तव्यों का बोध कराया। इसके बाद उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि समय से वोटरों को उनके घर पर मतदाता पर्ची उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। साथ ही एसडीएम सदर व नायब तहसीलदार  प्रतिदिन बूथों का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर तहसीलार गुलाब चंद्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। बीएलओ को मतदाता पर्ची, मतदाता निर्देशिका के साथ-साथ बूथों पर चस्पा होने वाले पोस्टर बांटे गए हैं। इसके अलावा उन्होंने वर्णानुसार मतदाता सूची वितरित की गई है। बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वे वोटर स्पिल व गाइड को अपने रजिस्टर में अंकित करेंगे तथा मतदाताओं को घर-घर जाकर पर्ची उपलब्ध कराएंगे। एक परिवार में एक वोटर गाइड भी बांटेंगे। यह कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू हो गया है। कहा कि जल्द से जल्द इसे पूरा करने का निर्देश दिया जा चुका है। बताया कि लेखपाल मतदाता पर्ची व गाइड वितरण पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

 जो नायब तहसीलदार व कानूनगो को रिपोर्ट करेंगे। खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व बाल विकास अधिकारी भी इस कार्य की मानिटरिंग करेंगे। यदि किसी भी बीएलओ द्वारा चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरती गयी तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed