{"_id":"99ae6af31b9b7c906b802d074d439f53","slug":"blew-effigy-for-scholarships-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति न मिलने पर फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति न मिलने पर फूंका पुतला
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज लालबहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय
विज्ञापन
के छात्रों ने सोमवार को महाविद्यालय के गेट पर छात्र नेता कपिल यादव के
नेतृत्व में समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंका।
इस अवसर पर छात्रों का कहना रहा कि महाविद्यालय के बीए, एमए व बीकाम के बहुत सारे छात्रों की छात्रवृत्ति इस सत्र में अभी तक नहीं आई है।
छात्रों का कहना रहा कि सभी छात्रों ने छात्रवृत्ति का फार्म भर दिया है। बावजूद इसके समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते शासन के आदेश के बाद भी छात्रवृत्ति अभी तक छात्रों के खाते में नहीं भेजी गई है। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष सतेंद्र यादव, अमित यादव, सुभाष, अमित, तौसिफ आरिफ, मनोज, संदीप, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चंदू व आलोक ने संयुक्त रूप से किया।