फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP picket

भाजपा का धरना

Fri, 12 Jun 2015 01:31 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
BJP picket
अकसर ही होने वाली अघोषित बिजली कटौती से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने
विज्ञापन
गुरुवार को स्थानीय एक्सईएन कार्यालय पर दोपहर 11 से दो बजे तक धरना दिया।

इस दौरान एक्सईएन को भी धरना स्थल पर बैठाए रका। अंत में अधिशासी अभियंता को पत्रक देकर रात्रिकालीन कटौती बंद करने की मांग की गई। उधर बिजली विभाग के एमडी ने चौबीस घंटे में रात की कटौती बंद करने का आश्वासन दिया है।
 इस अवसर पर भाजपा काशी प्रांत के किसान मोर्चा के प्रभारी राणा प्रताप सिंह ने कहा कि यदि रात्रिकालीन कटौती को बंद नहीं किया गया, तो आगामी 13 जून को एमडी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। सभासद आलोक सिंह ने कहा कि नगर पालिका की तरफ से नगर में 14 मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।

पर बिजली विभाग के पास तार तक नहीं है। तार टूटने पर नए तारों की व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन को ही करनी चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन एमके सिंह से विद्युत आपूर्ति के दौरान विद्युत कर्मियों द्वारा लिए जाने वाले शट डाउन को बंद करने की  मांग की।

दूसरी तरफ एक्सईएन का कहना रहा कि नगर में कुल 32 हजार विद्युत कनेक्शन हैं, लेकिन नियमित तौर पर बिल का भुगतान केवल सात हजार कनेक्शनधारियों द्वारा ही किया जाता है। नगर में ओवरलोड को देखते हुए अलीनगर में पांच एम्पीयर का एक ट्रांसफार्मर और नगर में 15 जगहों पर 100   केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसी तरह 100 केवीए के ट्रांसफार्मरों को   बदलकर 250 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।

राणा प्रताप सिंह ने बिजली दुर्व्यवस्था को लेकर विद्युत निगम के एमडी एके सिंह से भी बात की। जिस पर उन्होंने आगामी 24 घंटे में रात्रिकालीन कटौती को बंद करने का आश्वासन   दिया।

इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एमके सिंह का कहना है कि आपूर्ति में सुधार के पर्याप्त प्रयास किए जा रहे हैं।

नगर को रात्रि कालीन कटौती से मुक्त करने का आश्वासन एमडी की तरफ से मिला है। इस अवसर पर गोपाल शरण सिंह, प्रदीप सिंह, राकेश सिंह, गोविंद, मंगल   कन्नौजिया, मनोज पटेल, इरफान, रिंकू तिवारी, अर्जुन, महेंद्र, शैलेंद्र   कुमार गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed