{"_id":"615364d68ebc3e61f02bd799","slug":"bjp-leader-sitting-on-dharna-in-sayedaraja-police-station-in-allegation-of-beating-bjp-leader-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: दरोगा पर भाजपा नेता की पिटाई का आरोप, थाने में धरने पर बैठे भाजपाई, भारी हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: दरोगा पर भाजपा नेता की पिटाई का आरोप, थाने में धरने पर बैठे भाजपाई, भारी हंगामा
Wed, 29 Sep 2021 09:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 29 Sep 2021 09:22 AM IST
सार
भाजपा नेता टुन्नू मध्देशिया मंगलवार की रात में किसी की पैरवी लेकर सैयदराजा थाना पहुंचे। आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने पूछा कि क्या काम है। इस पर भाजपा नेता और सिपाही में ठन गई और इसी बीच आरोप है कि एसआई ने भाजपा नेता की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
थाने में धरने पर बैठे भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के सैयदराजा थाने के एक दरोगा पर पारिवारिक विवाद में पैरवी करने गए एक भाजपा नेता की पिटाई करने का आरोप लगा है। भाजपा नेता की पिटाई से नाराज भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा नेताओं ने सैयदराजा थाने पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा नेता टुन्नू मध्देशिया मंगलवार की रात में किसी की पैरवी लेकर सैयदराजा थाना पहुंचे। आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने पूछा कि क्या काम है। इस पर भाजपा नेता और सिपाही में ठन गई और इसी बीच आरोप है कि एसआई ने भाजपा नेता की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
उसी दौरान एक उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचकर भाजपा नेता से कहासुनी करने लगा जिसपर नाराज भाजपा नेता जिला के पदाधिकारियों को सूचित किया और थाने परिसर मे उपनिरीक्षक व सिपाही को सस्पेंड करने की मांग पर धरने पर बैठ गये और देखते देखते जिला के भाजपा पदाधिकारी थाने पर पहुंचकर उपनिरीक्षक व सिपाही को निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
मामले को देखते हुए सदर सीओ अनिल राय ने कहा कि उपनिरीक्षक व कांस्टेबल की जांच कराई जाएगी। लेकिन धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह तत्काल उपनिरीक्षक व सिपाही को सस्पेंड करने की मांग करते हुए धरने पर बैठे रहे और कहा कि जब तक सस्पेंड करने की कार्रवाई नहीं होगी तब तक धरने पर बैठे रहेंगे।