फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP did jam

भाजपा ने किया जाम

Tue, 01 Sep 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 01 Sep 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
BJP did jam
 पड़ाव भूपौली जर्जर मार्ग अब जनसमस्या से आगे राजनीतिक मुद्दा बन गया है।
विज्ञापन


इस मुद्दे को भुनाने को लेकर राजनीतिक दलों में होड़ भी शुरू हो गई है।

सोमवार को इसी मुद्दे को लेकर भाजपा ने भी मुगलसराय में चक्का जाम किया और सीएम का पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो और बड़ा आंदोलन होगा।


पड़ाव भूपौली मार्ग की खस्ता हाल से आम लोग वर्षों से परेशान हैं। यही नहीं कई बार यहां के लोगों ने चक्का जाम कर चुके हैं।

सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से इसी मांग के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में धरने की शुरूआत की।

 दोपहर तक धरने पर बैठने के बाद भाजपा नेता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीडब्लूडी कार्यालय के समक्ष ही जीटी रोड पर चक्का जाम कर दिया।

सकलडीहा विधायक सुशील सिंह सहित अन्य नेता सड़क पर बैठ गए। विधायक के सड़क पर बैठने से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और मुगलसराय कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस कर्मी नेताओं को समझाने में जुट गए।

 शाम पांच बजे नेताओं ने सड़क पर भी नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका ।
और सभा को समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed