फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Birha is a medium to narrate events in an interesting way.

घटनाओं को रोचक अंदाज में बताने का माध्यम है बिरहा

Mon, 17 Oct 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Birha is a medium to narrate events in an interesting way.
ताराजीवनपुर। बिरहा वह कला है, जिसके माध्यम से सच्ची घटनाओं को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया जाता है। ये बातें कोरी गांव में शनिवार को आयोजित बिरहा महोत्सव में विधायक प्रभुनारायण यादव कहीं। इस दौरान लोक गायक बचऊ यादव को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि पूर्व जिला भूमि संरक्षण अधिकारी रामकेश सिंह यादव ने फीता काटकर की। बिरहा सुनने को पूरी रात लोग जुटे रहे।
महोत्सव में विशिष्ट अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि यह लोकगीतों की महत्वपूर्ण विधा है और जन जन को प्रिय है। कहा बिरहा को सम्मान दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने इसकी आवाज विधानसभा में भी उठाई थी।
विज्ञापन

इसके पूर्व रामअवतार मौर्य कवि, हरिद्वार कवि, मंगल कवि, सुरश्याम कवि, रामजन्म जाबाज ने बिरहा सुनाकर लोगों को मोहित किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुदामा प्रसाद, नफीस अहमद गुड्डू, सपा युवा नेता संतोष यादव, प्रदीप यादव, ग्राम प्रधान उमाशंकर यादव, गायकझ् राम अशीष यादव, रामअवध यादव , शिवमूरत यादव, गुलाब यादव, बाढू पहलवान, केदार यादव, राकेश यादव रोशन रहे। बिरहा महोत्सव से पूर्व धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed