फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike thief arrested, four stolen bikes recovered

बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की चार बाइकें बरामद

Wed, 10 Mar 2021 09:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Bike thief arrested, four stolen bikes recovered
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने बुधवार की सुबह महेवा गांव के समीप लंका रोड पर चेकिंग के दौरान एक अंतरप्रांतीय वाहन चोर को चोरी की एक बाइक, तमंचा व दो कारतूस के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तीन अन्य बाइकें भी बरामद की। पकड़े गए वाहन चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वाहन चोर जिले के अलावा मिर्जापुर और वाराणसी जिले में भी बाइक की चोरी करते है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एसएसआई रमेश यादव, एसआई श्रीकांत पांडेय मय पुलिस टीम सेे साथ बुधवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि महेवा गांव के समीप लंका रोड से होकर चोरी की बाइक के साथ एक चोर पीडीडीयू नगर की ओर जाने वाला है। इस पर पुलिस ने महेवा गांव के समीप लंका रोड पर नाकेबंदी कर दी। तभी एक व्यक्ति बाइक से आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रोका। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसकी बाइक चोरी की है। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइकों को मवई खुर्द के सिवान में बने एक अहाते में झाड़ियों में छिपा बरामद किया। इसके बाद पुलिस सभी बाइकों व चोर को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथी अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा, रेमा, मिर्जापुर जिले के अदलहट थाना क्षेत्र के मठना व मुगलसराय कोतवाली के जलीलपुर सहित वाराणसी जिले के कई स्थानों से बाइकों की चोरी करते है। पुलिस के अनुुसार बाइक चोरी करने और उसे बेचने के मामले उसके साथी विकास सोनकर, लवकुश कुमार, सिद्धार्थ साहनी, संतोष कुमार, रतन सोनकर व शीश मोहम्मद को पांच मार्च को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस टीम में विवेकानंद सिंह, नीरज सिंह, प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र यादव अजीत यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed