फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike riding youth dies after being hit by tractor laden with soil

Chandauli News: मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 15 Dec 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after being hit by tractor laden with soil
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पड़ाव बहादुरपुर रोड पर बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से सुजाबाद निवासी बाइक सवार विनोद साहनी (25) की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा दूसरा युवक शिवचरण (25) गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

विनोद अपनी मौसी की लड़की की शादी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था। घटना के बाद जब तक लोग जुटते ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ट्रैक्टर को जलीलपुर पुलिस चौकी पर ले आई है।
विज्ञापन

सुजाबाद गांव निवासी विनोद साहनी पुत्र लालचंद साहनी के मौसी के बेटी की शादी चंदौली में थी। शादी में शरीक होने के लिए वह गांव के ही अपने मित्र शिवचरण को साथ लेकर चंदौली गया था। शादी के बाद बृहस्पतिवार को वह चंदौली से वापस लौट रहा था। वह बहादुरपुर गांव के समीप पहुंचा था कि पीछे से मिट्टी लादकर आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे विनोद साहनी ट्रैक्टर के नीचे आ गया। वहीं पीछे बैठा शिवचरण धक्के से दूर जा गिरा। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शिवचरण में घटना की सूचना परिवार वालों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे परिजनों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। दोनों को बीएचयू ट्रॅामा सेंटर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना स्थल से ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जलीलपुर पुलिस चौकी पर ले आई। विनोद की मौत की घटना से परिवार वालों में कोहराम मच गया। विनोद साहनी चार भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। आंखों के सामने बेटे का शव देख कर विनोद की मां भगवानी देवी रोते रोते अचेत हो जा रही थी। वहीं पिता लालचंद और भाइयों बहनों का भी रो रोकर हाल बेहाल हो गया। इस संंबंध में निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है।



पड़ाव। सड़क बहुत ही खतरनाक तरीके से ट्रैक्टर चल रहे हैं। जिसपर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इन ट्रैक्टर ट्राली से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed