फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike riding criminals looted Rs 3.62 lakh from a finance employee in Chandauli

Chandauli: फाइनेंस कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 3.62 लाख रुपये,  देर रात तक आरोपियों को ढूंढती रही पुलिस

Fri, 19 Apr 2024 10:43 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 19 Apr 2024 10:43 PM IST
सार

चंदौली जिले में बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 3.62 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
 

विज्ञापन
Bike riding criminals looted Rs 3.62 lakh from a finance employee in Chandauli
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बलुआ थाना के चकिया बिहारी मिश्र गांव स्थित मां बंगला भगौती देवी मंदिर के पास से शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 3.62 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बड़ी लूट की सूचना पर एडिशनल एसपी, सीओ सकलडीहा आदि ने घटना स्थल पर मौका मुआयना किया और पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि देर रात तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तारगांव चकिया गांव में मनोज तिवारी के मकान में माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस का ब्रांच ऑफिस है। फाइनेंस कंपनी के कर्मी बृजेश कुमार और सत्यप्रकाश ने शुक्रवार की शाम मारूफपुर पुलिस चौकी पर पहुंचकर  बताया कि क्षेत्र से वसूली के बाद ऑफिस में एकत्र पैसे का मिलान करके मारूफपुर यूनियन बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे। इसी बीच चकिया बिहारी मिश्र में मां बंगला भगवती के पास बाइक सवार मुंह बांधे युवकों ने धक्का मारते हुए 3.62 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भाग हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, बलुआ निरीक्षक और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस संबंध में बलुआ निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि अभी कोई लिखित तहरीर मिला नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फाइनेंस कर्मी के बताए अनुसार  सीसी फुटेज को चेक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed