फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike riders killed in accidents

हादसे में बाइक सवार की मौत

Mon, 15 Feb 2016 01:07 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bike riders killed in accidents
मुगलसराय  कोतवाली अंतर्गत जीटी रोड पर करवत गांव के समीप रविवार की शाम चार बजे पिकअप से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


सैयदराजा निवासी उक्त युवक डांडी स्थित एक विद्यालय से क्रिकेेटर गौतम गंभीर का ऑटोग्राफ लेकर लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा साइकल में बाइक का हैंडिल फंसने से हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, सैयदराजा नगर निवासी विवेकानंद अंग्रहरि (35) पुत्र सच्चिदानंद छात्र है।

रविवार को मुगलसराय इलाके के डांडी स्थित एक स्कूल में क्रिकेटर गौतम गंभीर के आने की सूचना पर वह ऑटो ग्राफ लेने के लिए क्रिकेट का बल्ला लेकर पहुंचा था।

शाम चार बजे आटोग्राफ लेने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। करवत के पास उसके ठीक बगल से साइकल गुजरी और बाइक का हैंडल उसमें फंस गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पर गिर गई।
विज्ञापन


विवेकानंद भी बीच सड़क पर गिर गया। जब तक वह संभलता पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। हादसा होने से कुछ देर के लिए वहां जाम की स्थिति बन गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे की खबर परिवारीजनों को दी।


 खबर मिलते ही परिवार के लोग भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। तीन भाइयों से सबसे बड़ा विवेकानंद पढ़ाई के साथ पिता के खली चुनी के व्यवसाय में हाथ भी बंटाता था।

दूसरा भाई ईश्वरचंद हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। पिता ने बताया कि सुबह वह प्रसन्न होकर निकला था, क्या मालूम था कि अब वह घर वापस नहीं लौटेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed